उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि Invest UP को निवेश प्रोत्साहन और फैसिलिटेशन की ग्लोबल मॉडल एजेंसी के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि हर सेक्टर के विशेषज्ञ की सेवाएं लेकर ग्लोबल स्तर पर निवेश संवाद को सुदृढ़ किया जाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हर सेक्टर के एक्सपर्स्टस की सेवाएं ली जाएंगी. जिससे कि ग्लोबल स्तर पर बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित किया जा सके. Invest UP के काम की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के Reform, Perform और Transform को आत्मसात कर यूपी पिछले 8 साल में देश का बेहतरीन Investment destination बन चुका है. उन्होंने कहा कि इसे और मजबूती देने की जरूरत है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)