अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को बड़ी धमकी दी है. उसने ईरान को Strait of Hormuz खोलने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है. Donald Trump ने कहा है कि अगर ईरान Hormuz नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरान को तबाह कर देगा. ट्रंप ने कहा कि वक्त खत्म हो रहा है ईरान अगर ऐसा नहीं करता तो हम उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएंगे. बता दें कि ट्रंप इससे पहले भी ईरान को कई धमकी दे चुके हैं.
इससे पहले Donald Trump ने ईरान को 10 दिन की मोहलत दी थी, 22 मार्च को उन्होंने 148 घंटे की मोहलत देते हुए कहा था कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उसके पावर प्लांट्स उड़ा दिया जाएंगे. फिर उसके बाद उन्होंने 23 मार्च को 5 दिन की डेडलाइन थी, फिर इसके अलावा 26 मार्च को उन्होंने 10 दिन की मोहलत दी.
अभी एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान में कच्चे तेल पर कब्जे की धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि अगर हमारे पास समय होता तो हम ईरानी तेल पर कब्जा करके खूफ फायदा कमाते. उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर चाहे तो Hormuz स्ट्रेट को खोलकर ईरान का तेल ले सकता है. अगर अमेरिका को थोड़ा और समय मिले तो वो ये काम कर सकता है. इससे दुनिया में तेल की नदियां बह जाएंगी.
क्या है Strait of Hormuz ?
यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री चोक पॉइंट है. जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह ईरान और ओमान, यूएई के बीच स्थित है. वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 से 25% हिस्सा यहीं से गुजरता है, जिससे यह विश्व की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत ही रणनीतिक स्थान है. यह लगभग 167 किलोमीटर लंबा है, लेकिन इसकी सबसे संकरी जगह पर इसकी चौड़ाई केवल 33 से 39 किलोमीटर ही रह जाती है.