ईरान के साथ चल रही जंग के बीच में ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को कड़ी चेतावनी दी है. Iran के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है की जंग शुरू करना आसान हो सकता है, लेकिन इसे कुछ ट्वीट्स के जरिए समाप्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि Iran तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक की Donald Trump अपनी गलती स्वीकार कर उसकी कीमत नहीं चुके देते.
जबकि एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा था कि वो जब चाहे जंग को खत्म कर सकते हैं. उन्होंने कहा था कि Iran के सैनिक ठिकानों और रणनीतिक टार्गेट पर हमारी तरफ से बड़े पैमाने पर हमले किए जा चुके हैं और युद्ध का अंत ज्यादा दूर नहीं है.
इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Iran के राष्ट्रपति से बातचीत की है. उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से वहां के हालात पर चर्चा की और ईरानी नागरिकों की मौत पर दुख जताया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा की आपूर्ति भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है.