Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

वोट चोरी का Rahul Gandhi का दावा झूठा?  खुल गई PPT की पोल?  

Anju Pankaj Desk, November 5, 2025November 5, 2025

हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली अंजलि का बयान सामने आने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि Rahul Gandhi का वोट चोरी का दावा झूठा निकला है. मीडिया में ऐसा सवाल किया जा रहा है कि क्या Rahul Gandhi के पीपीटी की पोल खुल गई है. दरअसल BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोनीपत की अंजलि का वीडियो शेयर किया है. जिसमें अंजलि नाम की महिला कह रही है कि उसका कोई वोट नहीं हुआ है. बल्कि नाम कटा था. अंजलि ने कहा कि उनकी क्लिप का गलत इस्तेमाल किया गया है और मैं Rahul Gandhi के आरोपों से सहमत नहीं हूं.

बता दें कि Rahul Gandhi ने हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में Rahul Gandhi ने अंजली की क्लिप भी चलाई थी. जिस खुद अंजलि खारिज कर रही हैं. ऐसे में Rahul Gandhi अपने ही दावे में उलझते जा रहे हैं.

अंजलि का वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने Rahul Gandhi पर जमकर निशाना साधा है और उनसे सवाल किया है. बीजेपी ने Rahul Gandhi पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि – Haryana में Bharatiya Janata Party  की जीत जनादेश है, न कि चोरी. Congress हार मानने की बजाए संस्थाओं पर हमला कर रही है. यह Congress की हताशा का प्रतीक है. (तस्वीर – राहुल गांधी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes