Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

‘इस्लामी विचारधारा से अमेरिका को खतरा, हिंसा के जरिए थोपे जा रहे मजहबी सिद्धांत’

Anju Pankaj Desk, December 21, 2025December 21, 2025

अमेरिकी इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने इस्लामी विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि – इस विचारधारा से पैदा होने वाले खतरे कई रूपों में सामने आ रहे हैं और इसका असर अब वैश्विक स्तर पर देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे क्रिसमस पास आ रहा है, जर्मनी में सुरक्षा खतरों को देखते हुए क्रिसमस मार्केट रद्द किए जा रहे हैं. यह समस्या सिर्फ किसी एक देश तक सीमित नहीं है. जब हम इस्लामवाद के खतरे की बात करते हैं जो कि एक राजनीतिक विचारधारा है तो उसमें निजी स्वतंत्रता या आजादी जैसी कोई चीज नहीं होती.

अमेरिका में AMFest सम्मेलन में तुलसी गबार्ड ने कहा कि न्यू जर्सी के पैटरसन शहर में खुद को पहला मुस्लिम शहर कहने पर गर्व किया जाता है और स्थानीय प्रशासन में ऐसे इस्लामी सिद्धांतों को लागू करने की कोशिशें हो रही है. जिन्हे कानून या हिंसा के जरिए थोपा जाता है. ऑस्ट्रेलिया में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले को लेकर तुलसी गबार्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारी घुसपैठ ने हालात को इस मोड़ तक पहुंचाया.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes