UNESCO ने दीपावली को मनावता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है. इस कदम पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – यह सम्मान यूपी के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है. यहीं पर दीपावली की पहली ऐतिहासिक उत्सव परंपरा की शुरुआत हुई थी. अयोध्या केवल सांस्कृतिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं की आत्मा है. ऐसे में इस पर्व की वैश्विक मान्यता अयोध्या के आध्यात्मिक महत्व को और भी प्रखर बनाती है. यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – देश और दुनिया के लोगों में गजब का उत्साह है. दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों में बेहद करीब है. यह हमारी सभ्यता की आत्मा है. यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है. UNESCO की अमूर्त विरासत सूची का हिस्सा बनने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी. मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही शाश्वत में हमारा मार्गदर्शन करते हैं. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)