Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Yogi जैसे CM की कल्पना मुश्किल, उन्होंने वो कर दिखाया जो आसान नहीं था- Rajnath Singh

Anju Pankaj Desk, November 17, 2025

रक्षामंत्री Rajnath Singh ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath की जमकर तारीफ की है. लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि – मैं Chief Minister Yogi को धन्यवाद देना चाहूंगा कि जो काम बहुत सारे लोग इतने साल में नहीं कर पाए, वो आप कर रहे हैं. मैं तो कभी कल्पना नहीं कर सकता था कि कोई ऐसा मुख्यमंत्री आएगा, जो समाज के बारे में इतना सोचेगा, Yogi जी ने यह करके दिखाया है. समाज में दबा दिए हए सूरवीरों (Hero) को सामने लाना कोई आसान काम नहीं है.

रक्षामंत्री Rajnath Singh ने कहा कि वामपंथी इतिहासकारों ने ऐसा दुष्प्रचार किया कि आजादी की लड़ाई एक पार्टी और वर्ग के लोगों ने लड़ी थी. वहीं सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को वह स्थान नहीं मिला. जिसके वो हकदार थे. अब यूपी की Yogi Government ने हर क्रांतिकारी, बलिदानी, भारत माता के सपूत के योगदान को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया. जिससे की हमारी वर्तमान पीढ़ी हमारे महान पुरुषों के बारे में जानें.

बता दें कि लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. वीरांगना ऊदा देवी पासी की यह प्रतिमा वृंदावन कॉलोनी के पासी चौराहे पर स्थापित की हई है. जो 12 फीट ऊंची और इस प्रतिमा में वीरांगना ऊदा देवी पासी हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes