Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

देश के 53वें CJI बने Justice Surya Kant   

Anju Pankaj Desk, November 24, 2025November 24, 2025

जस्टिस सूर्यकांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे. इनके अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औऱ वाणिज्य मंत्री पीय़ूष गोयल भी मौजूद रहे.

नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 14 महीने का होगा. वो 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे. उनका जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. उन्होंने 1981 में हिसार से ग्रेजुएशन, 1984 में रोहतक से एलएलबी, 2011 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया था. वो हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं. उनके बड़े फैसलों में आर्टिकल 370 को निरस्त करना शामिल है. उन्होंने चुनाव आयोग को एसआईआर के दौरान निकाले गए 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी करने का आदेश दिया था.

जस्टिस सूर्यकांत के शपथ लेते ही हरियाणा के कई जिलों में वकीलों ने जमकर अपनी खुशी का इजहार किया. हिसार स्थित उनके गांव पेटवाड़ में लोगों ने नाच कर खुशी मनाई. जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा से इस पद पर पहुंचने वाले पहले शख्स हैं.(तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes