Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Kumbh Mela 2025 : CM Yogi ने 30 नवंबर तक महाकुंभ की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए

Anju Pankaj Desk, October 30, 2024

Kumbh Mela 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले की सारी तैयारी 30 नवंबर तक पूरा करने को कहा है. मुख्यमंत्री योगी ने मेला क्षेत्र में सूचना, स्वच्छता समेत तमाम सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक की. जिसमें महाकुंभ, अयोध्याधाम विकास और नैमिषारण्य धाम में पर्यटन विकास को लेकर प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की. कुंभ मेले के दौरान राजसी (शाही) स्नान के दिन सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है.

बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों के लिए टूअर पैकेज तैयार किया जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बारह साल के अंतराल के बाद इस साल प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ अब तक के सभी कुंभ पर्व के सापेक्ष कहीं अधिक दिव्य और भव्य होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता की यह अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया को सनातन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, विविधतापूर्ण सामाजिक परिवेश और लोक आस्था का साक्षात्कार कराएगी.

महाकुंभ की तैयारी
4000 हेक्टेयर क्षेत्र में 25 सेक्टर में बंटेगा कुंभ क्षेत्र
10 हजार संस्थाओं का सहयोग
12 किलोमीटर लंबे घाट
1850 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग
30 पांटून पुल
67 हजार स्ट्रीट लाइट
1,50,000 शौचालय
1,50,000 टेंट
25 हजार से ज्यादा पब्लिक एकोमडेशन

बता दें कि इस बार महाकुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान देश दुनिया से आने वाले लाखों लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे. महाकुंभ हर बारह साल में एक बार आता है.

मकर संक्रांति का स्नान – 14 जनवरी
मौनी अमावस्या का स्नान – 29 जनवरी
बसंत पंचमी का स्नान – 3 फरवरी
माघी पूर्णिमा का स्नान – 12 फरवरी
महाशिवरात्रि का स्नान – 26 फरवरी

(तस्वीर साभार – डीडी न्यूज)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes