Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Taliban को Lashkar-e-Taiba ने दी धमकी, कहा- Pakistan के साथ मिलकर करेंगे हमला

Anju Pankaj Desk, December 12, 2025

वक्त की करवट कब ले लेगा कोई नहीं जानता. एक वक्त था जब तालिबान, Pakistan और लश्कर जैसे आतंकवादी संगठन एक ही जुबान में बात करते थे. लेकिन आज वक्त ने करवट ली तो लश्कर, Pakistan के लिए तालिबान से भिड़ने को तैयार है. लश्कर कमांडर ने पाकिस्तानी आर्मी के साथ मिलकर तालिबान पर हमला करने की धमकी दी है. यहां आपको बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन है.

Lashkar-e-Taiba के कमांडर याकूब शेख ने एक वीडियो जारी कर Afghanistan (तालिबान) को खुली धमकी दी है. उसने कहा है कि – Pakistan ने Afghanistan के लिए जितने बलिदान दिए, उसका बदला हमेशा समर्थन से चुकाया है. अगर अफगान सरकार और तालिबान Pakistan को लिखित आश्वासन दे कि उनकी धरती से Pakistan विरोधी कोई एक्टिविटी नहीं होगी. तो दोनों रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं. अगर ऐसा होता है कि लश्कर Pakistan सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अफगानिस्तान और उसके आतंकियों का मुकाबला करने को तैयार है.

Lashkar-e-Taiba कमांडर ने Asim Munir को सीडीएस बनाए जाने का स्वागत किया है. विदेश मामलों के जानकार मानते हैं कि लश्कर-ए-तैयबा की यह धमकी साबित करती है कि Pakistan सरकार, आर्मी और आतंकी ग्रुप में कितनी गहरी यारी है. हैरानी की बात है कि यह गठजोड़ अमेरिका जैसी शक्तियों को नजर नहीं आता.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes