Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

हमारे सैनिक बेफिक्र होकर देश सेवा करें, उनके परिवार की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, March 23, 2026March 23, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिकों को आश्वासन दिया है कि वह निश्चिंत होकर देश सेवा करें, उनके परिवार की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार निभाएगी. जनता दर्शन के दौरान कुछ सैनिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे थे. इन सैनिकों में से कई प्रार्थना पत्र जमीन से जुड़े मामले को लेकर थे. मुख्यमंत्री ने इन मामलों को संबंधित जिला अधिकारियों और प्रशासन को देते हुए सैनिकों के परिवारों से तत्काल संपर्क करने को कहा और इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वह आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उसका निवारण करें आम लोगों को तत्काल इंसाफ मिले. बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की तरह ही सेना के जवानों का भी सम्मान करती है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान करने और जवानों को अपने परिवार की फिक्र नहीं करने की बात कही. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes