तीर्थराज प्रयागराज में ‘महाशिवरात्रि‘ के पावन अवसर और माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई. इस स्नान के साथ माघमेला का समापन भी हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघमेला के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी. इस बार माघ मेले में रिकॉर्ड लोगों ने संगम तट पर स्नान किया. इस साल 22 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई. जो अब तक के माघ मेले में रिकॉर्ड है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन. पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए पुलिस व स्थानीय प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन, नाविक बंधुओं तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हार्दिक साधुवाद. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)