Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में 26 जनवरी को होगी धर्म संसद

Anju Pankaj Desk, December 2, 2024December 2, 2024

Prayagraj Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ के दौरान 26 जनवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देश भर से संत, ऋषि, अखाड़ा प्रमुख शामिल होंगे. संगम नगरी में होने वाले इस धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव मंजूर होगा और फिर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. दरअसल, महाकुंभ से पहले सनातन बोर्ड के गठन की मांग तेज हो गई है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कहना है कि हमारा लक्ष्य एक सुव्यवस्थित, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड की स्थापना करना है जो बिना किसी कमी के सनातन धर्म के सिद्धांतों को कायम रखे.

प्रयागराज में इस बार महाकुंभ की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पहली बार किसी प्रधानमंत्री द्वारा कुंभ मेले की शुरुआत की जा रही है. 13 दिसंबर को गंगा पूजन के साथ प्रधानमंत्री मोदी इसकी शुरुआत करेंगे. इससे पहले तक डीएम या मेलाधिकारी ही गंगा पूजन कर कुंभ मेले की शुरुआत किया करते थे. प्रयागराज की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब साढ़े 6 हजार करोड़ रुपए की लागत की 150 से ज्यादा निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 नवंबर को महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने 20 से ज्यादा परियोजनाओं का निरीक्षण किया.

बता दें कि इस बार महाकुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान देश दुनिया से आने वाले लाखों लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे. महाकुंभ हर बारह साल में एक बार आता है.

मकर संक्रांति का स्नान – 14 जनवरी
मौनी अमावस्या का स्नान – 29 जनवरी
बसंत पंचमी का स्नान – 3 फरवरी
माघी पूर्णिमा का स्नान – 12 फरवरी
महाशिवरात्रि का स्नान – 26 फरवरी

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes