केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के निर्माण की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाथ है. उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर (जिन्होंने बाबरी मस्जिद की नींव रखवाई है) और ममता बनर्जी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल को घुसपैठियों से भर दिया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पिछले 15 साल के शासन में आज बंगाल 8 लाख करोड रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है. यहां नए बच्चों के जन्म लेते ही उस पर 77 हजार रुपए का कर्ज उसके ऊपर आ जाता है. उन्होंने कहा कि देशभर की सरकारों के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग मिल चुका है, लेकिन सिर्फ बंगाल के कर्मचारियों को ही छठे वेतन आयोग की तनख्वाह मिलती है. (तस्वीर साभार – अमित शाह फेसबुक पेज से साभार)