ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से पिछले दिनों निलंबित किए गए विधायक Humayun Kabir ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखी. हुमायूं कबीर ने एक मंच से फीटा काटकर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. खबरों के मुताबिक सऊदी से भी कई धार्मिक नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे.
पश्चिम बंगाल की भरतपुर सीट से विधायक Humayun Kabir ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का दावा किया था. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया था. पार्टी से निलंबित होने के बाद Humayun Kabir ने कहा था कि वो मस्जिद जरूर बनवाएंगे और 22 दिसंबर को एक नई पार्टी बनाएंगे.
Humayun Kabir को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि- ममता बनर्जी मुस्लिम भावनाओं का ध्रुवीकरण करने के लिए Humayun Kabir का इस्तेमाल कर रही है. वो आग से खेल रही हैं. बेलडांगा पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में एक है. यहां हिंसा होती रही है. अगर अब अशांति फैली तो राज्य की आंतरिक एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है. (तस्वीर सांकेतिक तौर पर इस्तेमाल की गई है)