Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Maulana Mahmood Madani भड़काऊ और देश को बांटने वाला बयान दे रहे हैं- BJP

Anju Pankaj Desk, November 29, 2025

भारतीय जनता पार्टी ने Jamiat Ulema-e-Hind प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर गहरी आपत्ति जताई है. पार्टी प्रवक्ता Sambit Patra ने कहा कि – मौलाना महमूद मदनी भड़काऊ और देश को बांटने वाला बयान दे रहे हैं. Jihad के नाम पर जिस तरह से लोगों ने देश में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर भी दहशत फैलाई है, वह हमने देखा है. Sambit Patra ने कहा कि – मदनी ने कहा है कि Supreme Court को सुप्रीम कहलाने का कोई हक नहीं है. Supreme Court इस देश की सर्वोच्च संस्था है. उसके बारे में ऐसी टिप्पणी सिर्फ संस्था को कमजोर करने की कोशिश है. मौलाना मदनी के इस बयान को Supreme Court  को स्वत: संज्ञान में लेकर इसकी सुनवाई करनी चाहिए.

इससे पहले Jamiat Ulema-e-Hind  की Governing Body Meeting में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं. Jihad जैसे मुकद्दस शब्द को आतंक और हिंसा से जानबूझकर जोड़ा जा रहा है. मदनी ने कहा कि – Love Jihad, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं. Islam में Jihad का मतलब अन्याय और जुल्म के खिलाफ संघर्ष है. जब-जब जुल्म होगा, तब-तब Jihad होगा.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes