Milkipur by-election in Ayodhya : उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या की दुश्मन है. ये महाकुंभ का भी विरोध करते हैं. इनके मुखिया दुनियाभर में महाकुंभ की छवि खराब कर रहे हैं. जबकि दुनिया महाकुंभ का गुणगान कर रही है.
अयोध्या में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जुड़ाव गरीब से नहीं है. ये लोग माफिया के मरने पर आंसू बहाते हैं. उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं. एक दलित की बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाला मोइद खान इनका हीरो है. यही समाजवादी पार्टी का चरित्र है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से मोइन खान के भक्तों को चुनाव जिताकर नहीं भेजना. मोइन खान जैसे लोग सभी के लिए खतरा हैं. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)