Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

US में Donald Trump के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Anju Pankaj Desk, March 29, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने ही देश में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. उन्होंने ट्रंप की नीतियों का विरोध किया. इस विरोध प्रदर्शन (नो किंग्स रैली) में 80 लाख लोग शामिल हुए. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिका के सभी राज्यों में तीन हजार से ज्यादा जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार की नीतियां ठीक नहीं है. इससे आम लोगों में भारी नाराजगी है. ईरान के साथ चल रही टेंशन और बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में बहुत नाराजगी है. दूसरी तरफ इस प्रदर्शन पर व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि ऐसे प्रदर्शन से आम लोगों को फर्क नहीं पड़ता है. ट्रंप ने कहा कि मेरे फैसले अमेरिका को स्ट्रांग बनाने के लिए हैं, मैं राजा नहीं हूं मेरे खिलाफ लगाया गए आरोप बेबुनियाद हैं.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes