Prayagraj Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम यानी महाकुंभ के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 2100 करोड़ की मंजूरी दे रही है. इस विशेष अनुदान सहायता राशि में से 1050 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि – आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए संकल्पित है. केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई इस विशेष अनुदान सहायता राशि से श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुंभ को साकार रूप देने में सहायता मिलेगी. दिव्य भव्य डिजिटल महाकुंभ की संकल्पना की सिद्धि में सहायक इस उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खुद महाकुंभ से जुड़ी 421 परियोजनाओं पर 5435.68 करोड़ रुपए खर्च कर रही है. इस महाकुंभ के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं. इस दौरान वो कई अहम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे. इस बार महाकुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान देश दुनिया से आने वाले लाखों लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे. महाकुंभ हर बारह साल में एक बार आता है.
मकर संक्रांति का स्नान – 14 जनवरी
मौनी अमावस्या का स्नान – 29 जनवरी
बसंत पंचमी का स्नान – 3 फरवरी
माघी पूर्णिमा का स्नान – 12 फरवरी
महाशिवरात्रि का स्नान – 26 फरवरी