राजस्थान के टोंक में वाल्मीकि समाज की बस्ती पर मुस्लिम समाज के लोगों के पत्थरों से हमले का मामला सामने आया है. घटना उस वक्त घटी जब मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ कर लौट रहे थे. उस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों से इनका विवाद हो गया. थोड़ी ही देर में विवाद इस कदर बढ़ गया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने बस्ती पर पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले की वजह से पूरी बस्ती में अफरातफरी मच गई. कई लोग इस पथराव में जख्मी हो गए.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई संदिग्धोें को हिरासत में लिया गया। बाकी संदिग्धों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाके में अब शांति है. उधर इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने फैसला किया है कि जिस मोहल्ले के लोगों ने पथराव किया है, उस मोहल्ले में उनके समाज का कोई भी शख्स सफाई का काम करने नहीं जाएगा.