Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Saharanpur और Nuh में Palestinian झंडा लेकर निकले नमाजी, Meerut में पथराव

Anju Pankaj Desk, March 31, 2025March 31, 2025

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया. इसी तरह कुछ लोगों ने वक्फ बिल के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांधे नजर आए. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक हरियाणा के नूंह में भी फिलिस्तीन का झंडा लेकर जुलूस निकाले जाने की खबरें हैं. वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कुछ छात्रों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है. यहां इन छात्रों ने फिलिस्तीन के लिए नमाज के दौरान दुआ भी मांगी.

उधर मेरठ के सिवालखास इलाके में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में हुए विवाद के बाद जमकर पथराव और फायरिंग हुई. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. वहीं मुरादाबाद में नमाज खत्म होने के बाद कुछ युवकों ने पुलिस चेकिंग को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes