रिकॉर्ड जीत के साथ एनडीए Bihar में सरकार बनाने जा रही है. 243 विधानसभा सीट में से एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर जीत की ओर है. इस तरह उसे पिछले चुनाव के मुकाबले 60 से ज्यादा सीटों का फायदा मिल रहा है. वहीं महागठबंधन के खाते में 37 सीट जाती नजर आ रही है. वीआईपी सीट की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव जीत गए हैं. उधर दरभंगा की सभी दस सीट पर एनडीए ने जीत दर्ज की है.
Bihar बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि – जिस तरह से Bihar के मतदाताओं ने NDA सरकार को अपना जनादेश और समर्थन दिया है. उसके लिए Bihar की महान जनता को धन्यवाद, हम प्रधानमंत्री मोदी और Bihar के मुख्यमंत्री Nitish Kumar और हमारे गठबंधन के नेताओं, चिराग पासवान, Jitan Ram Manjhi और Upendra Kushwaha का आभार व्यक्त करते हैं.
Bihar चुनाव के नतीजों पर Janashakti Janata Dal के अध्यक्ष Tej Pratap ने कहा कि – हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है. आज के नतीजों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूं. हमारी हार कर भी जीत हुई है. क्योंकि Bihar ने यह साफ संदेश दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, सुशासन और शिक्षा की होगी. ये जयचंदों की करारी हार है. हमने पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद Bihar से Congress खत्म हो जाएगी और आज साफ-साफ दिख भी गया. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)