भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में PWD मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. नितिन नबीन, जेपी नड्डा की जगह लेंगे. 45 साल के नितिन नबीन पार्टी बतौर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सबसे कम उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. इससे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे. जानकार मान रहे हैं कि नितिन नबीन को ये जिम्मेदारी का मतलब है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी अगली पीढ़ी को तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है. जाहिर है इससे कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश भी जाएगा.
बता दें कि कायस्थ समाज से आने वाले साफ सुथरी छवि वाले नितिन नबीन ने अपने सियासी करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी. इसके बाद वो युवा मोर्चा के महामंत्री और फिर छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी रहे. फिर बिहार में 5 बार विधायक और मंत्री के रूप में भी काम करने का अनुभव उनके पास है. नितिन नबीन पहले बीजेपी अध्यक्ष होंगे जो बिहार से आते हैं. वो पार्टी के 15वें अध्यक्ष होंगे. (तस्वीर – नितिन नबीन फेसबुक पेज से साभार)