उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि यूपी में किसी भी तरह का कर्फ्यू या दंगा नहीं होता. आज यूपी दंगा, कर्फ्यू और माफिया मुक्त है, यूपी में सब चंगा है. उन्होंने कहा कि अब यूपी की सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता. अब वहां धर्मस्थलों से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम में कोई लव जिहाद या लव लैंड जिहाद नहीं होने दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम में कांग्रेस चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर भाग गई है जबकि यूडीएफ को भी बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने तय किया है कि असम को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे और दंगाइयों को निकाल बाहर करेंगे. वहीं एनडीए सरकार असम की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करते हुए हर घुसपैठियों को बाहर कर डेमोग्राफी को चेंज करने की साजिश को नाकाम कर रही है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)