Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

भारत की कीमत पर Pakistan से दोस्ती नहीं- अमेरिका

Anju Pankaj Desk, October 26, 2025October 26, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति Trump की बेतुकी नीतियों की वजह से भारत और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. इस बीच अमेरिका से आया एक बयान दोनों देशों के खराब होते संबंधों पर मरहम लगाता नजर आ रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा है कि अमेरिका, Pakistan के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहता है, लेकिन भारत की कीमत पर नहीं. Pakistan के साथ अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में मार्को रुबियो ने कहा कि – भारतीय Diplomacy में समझदारी है, वो जानते हैं कि हमें कई देशों से रिश्ते रखने पड़ते हैं. उनके भी कुछ रिश्ते हैं. यह समझदारी भरी विदेश नीति का हिस्सा है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हमें पता है कि भारत और Pakistan के बीच पुराने तनाव हैं. लेकिन हमारा काम है कि जितने देशों के साथ हो सके. दोस्ती के रास्ते ढूंढे. हम Pakistan के साथ आतंकवाद के खिलाफ काम करते आए हैं और अब इसे और बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन यह भारत या किसी और के साथ हमारे अच्छे रिश्ते कीमत पर नहीं होगा.

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक Operation Sindoor के दौरान भारत और Pakistan के बीच हुए युद्ध विराम का क्रेडिट लेने और नोबेल शांति पुरस्कार पाने की चाहत में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ संबंध बिगाड़ लिए. क्योंकि भारतीय PM Modi ने उनकी इस मंशा पर पानी फेर दिया था. इसके बाद टैरिफ पॉलिसी के जरिए उन्होंने टेंशन को और बढ़ा दिया. इसके बाद उन्होंने रही सही कसर पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ा कर पूरी कर दी. हालांकि अमेरिका के ताजा बयान से टेंशन में कमी तो आएगी लेकिन Trump के मूड का कुछ भी भरोसा नहीं.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes