Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

देश में lockdown नहीं लगेगा- Modi Government

Anju Pankaj Desk, March 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में सरकार ने आश्वासन दिया है कि मौजूदा संकट की वजह से देश में कोई lockdown नहीं लगेगा. सूत्रों के हवाले से मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह आश्वासन दिया. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और Strait of Hormuz के बंद होने के बाद बने हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग की. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और नागरिकों की सुरक्षा है. ऐसे में हमें सप्लाई चेन सही रखने, जमाखोरी, कालाबाजारी करने वालों पर शख्ती करनी होगी. साथ ही साथ हमें खाद के स्टॉक के वितरण पर भी नजर रखना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अफवाहों और गलत जानकारी से बचना है और लोगों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सभी स्तर पर अच्छा तालमेल होना जरूरी है. खासकर सीमा और तटीय राज्यों को शिपिंग और जरूरी सप्लाई पर सतर्क रहना होगा.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पूरी टीम को काम पर लगाया है, जिससे कि आम जनता को कोई तकलीफ ना हो, ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पीएम की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े संकट में मोदी सरकार ने सही कदम उठाए हैं, सरकार के हर फैसले में विपक्षी दल साथ खड़े हैं. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes