Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

Holi पर UP में नहीं बजेगा अभद्र संगीत, CM Yogi ने अफसर को दिए कार्रवाई के निर्देश

Anju Pankaj Desk, March 1, 2026

होली पर हुड़दंग, उपद्रव और अभद्र संगीत बजाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है की होली, रमजान और ईद के दौरान अगर उपद्रवी किसी तरीके की कोई शरारत करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ कहा है कि लोगों पर ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए जो नजीर बने.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसी हर कोशिश पर शख्ती से कार्यवाही होगी. आगामी त्योहारों से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कहा कि अगर प्रदेश में कहीं भी विद्वेष फैलाने वाली घटनाएं होती हैं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए और शोभायात्राओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes