उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का कहना है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन की इकॉनमी बनने से कोई नहीं रोक सकता है. प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह का कहना है कि प्रदेश का हर विभाग उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने में अपना योगदान कर रहा है.
योगी सरकार के मुताबिक यूपी के गन्ना विभाग ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक लाख इकतालिस करोड़ 864 रुपए का अहम योगदान देने का एलान किया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्धारित वन ट्रलियन इकॉनमी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए साल 2025-26 में 1,41846 करोड़ रुपए के ग्रॉस वैल्यू आउटपुट का टार्गेट रखा है. (तस्वीर साभार – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)