Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

फतवे पर Nora Fatehi ने दी सफाई, ‘सरके चुनर’ गाने पर अश्लीलता का आरोप

Anju Pankaj Desk, March 20, 2026

फिल्म एक्ट्रेस Nora Fatehi के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ से फतवा जारी हुआ. कन्नड फिल्म केडी- द डेविल के विवादित गाने पर अश्लीलत का आरोप लगा है. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इस पर आपत्ति जताई है. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान ने सर के चुनर गाने को अश्लील करार दिया है और उन्होंने सेंसर बोर्ड से इस पर कार्रवाई की मांग की है. डॉ बबीता चौहान ने कहा कि नोरा के गानों में अश्लीलता परोसी जा रही है, इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है इस तरह का कंटेंट परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता है. ऐसे गानों पर रोक लगाई जाने की जरूरत है.

Nora Fatehi ने अपने विवादित गाने पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि पिक्चर के डायरेक्टर से उन्होंने हिंदी लिरिक्स के खराब होने के बारे में पहले ही कहा था साथ ही उन्होंने दावा किया कि गाने का लिरिकल वर्जन उनकी जानकारी के बिना बनाया और रिलीज किया गया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात से नफरत है कि कोई सोचे कि मैं ऐसी चीज का समर्थन करती हूं इस बैकलेस के लिए आपका शुक्रिया क्योंकि इस दबाव की वजह से फिल्म मेकर्स ने खुशी-खुशी इस गाने को हटा लिया है मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि गाने को शेयर करना बंद कर दें क्योंकि आप बस इसे अनावश्यक रूप से प्लेटफार्म दे रहे हैं.

Nora Fatehi ने कहा कि मैं देख रही हूं कि कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर मेरे चरित्र पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है. खैर मैं और मेरी टीम भविष्य में ऐसी स्थितियों से ज्यादा सतर्क रहेंगे. हालांकि मैं दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है मैंने इसमें परफॉर्म नहीं किया है मेरी इमेज इस्तेमाल करने की कोई अनुमति नहीं ली गई.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes