उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवादित प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया है. योगी सरकार यह कदम होम बायर्स के हित में उठा रही है. मुख्यमंत्री योगी ने साफ कहा है कि बिल्डर्स द्वारा होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. आवास और शहरी नियोजन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी पेंडिंग मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए हैं.
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करने को कहा है. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सौ नई टाउनशिप की स्थापना, प्रक्रिया के डिजिटाइजेशन, होटलों और अस्पतालों के विकास के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा है. (तस्वीर साभार- MYogiAdityanath फेसबुक पेज से साभार)