उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत एक-एक दुधारू गाय प्रदान की जाए. इससे दूध की उपलब्धता होगी और उससे न केवल इन परिवारों के पोषण स्तर में सुधार होगा साथ ही गोसेवा का पुण्य भी प्राप्त होगा.
इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी सरकारी कार्यलयों की इमारतों की दीवारें गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से रंगी जाएंगी. यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि गोबर से बने पेंट करने के साथ-साथ इन पेंट की संख्या बढ़ाई जाए. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)