ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि शहरी नक्सलियों और उनसे जुड़े संगठनों के खिलाफ कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है. पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ,सिंदूर की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी नक्सलियों और उनसे जुड़े संगठनों पर एक्शन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में अधिकारियों के साथ हो रही हाईलेवल मीटिंग में ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लूट, चेन स्नैचिंग, गौ तस्करी और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. गौ-तस्करों के वाहनों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत नीलामी करने के निर्देश दिए गए हैं. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)