प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Bihar के लोगों ने बार-बार दिखाया कि वे जंगल राज की वापसी में रुचि नहीं रखते. अब बंगाल में प्रचलित महाजंगल राज से मुक्ति पाने का भी वक्त है. जो Trinamool Congress की वजह से है. उन्होंने कहा कि Bharatiya Janata Party रफ्तार और पैमाने में यकीन करती है. बीजेपी सुशासन में विश्वास करती है. लेकिन TMC केवल कट्स और कमीशन की चिंता करती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Trinamool Congress पर आरोप लगाया कि उसकी वजह से West Bengal में आवास, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और ज्यादा कवर करने वाली हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं, गैर सहयोगी रवैए की वजह से आगे नहीं बढ़ रही हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर Trinamool Congress, मोदी का विरोध करना चाहती है तो वह सौ बार कर सकती है. अगर वो Bharatiya Janata Party का विरोध करना चाहती है तो वो कर सकती है. लेकिन तृणमूल कांग्रेस West Bengal के विकास को क्यों रोक रही है. उसकी सियासत स्वार्थ से भरी हुई है. जिसे पश्चिम बंगाल के लोगों ने हाल के वर्षों में बहुत कुछ सहा है. फुटबॉल प्रेमी राज्य West Bengal को टीएमसी की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. हाल की घटना ने इतने सारे फुटबॉल प्रेमी युवाओं के दिल तोड़ दिए. उन्होंने कहा कि West Bengal में बीजेपी की सरकार बनते ही काम औऱ तेजी से होगा जिससे कि सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों की संख्या बढ़ सके. (तस्वीर साभार- नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)