Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक- PM Modi, सेवा तीर्थ में प्रवेश के साथ ही चार अहम फैसले

Anju Pankaj Desk, February 13, 2026

प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ का पता बदल गया है, अब पीएमओ सेवा तीर्थ परिसर के नाम से जाना जाएगा, जहां पीएमओ के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थित है. इस नए सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. सेवा तीर्थ की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार अहम फैसले भी लिए हैं.

इन अहम फैसलों में पीएम राहत योजना की शुरुआत है, इस योजना के तहत सड़क हादसों या दूसरे किसी हादसों में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज कराया जाएगा. इसके अलावा वूमेन इंम्पॉवरमेंट के क्षेत्र में लखपति दीदी योजना को बड़ा विस्तार दिया गया है. इसका लक्ष्य अब 3 करोड़ से बढ़कर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का कर दिया गया है.

किसानों के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को एक लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए किया गया. साथ ही साथ युवाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड का फंड्स 2.0 को 10000 करोड रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. (तस्वीर – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes