उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली के उपलक्ष्य पर कहा कि – रामराज्य का मतलब यह तय करना है कि समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिले. उन्होंने कहा कि क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यही सुनिश्चित किया है. उन्होंने कहा कि अगर इन बांटने वालों को वापस मौका दे दिया तो ये लोग गुंडागर्दी करेंगे. बहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हो जाएंगे. ये लोग दंगा भड़काएंगे, 2017 के पहले यही होता था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो राम नाम सत्य की तरफ चला जाएगा. बहनों और भाइयों, बजरंगबली बनिए, जो रामभक्त हैं, वही राष्ट्रभक्त भी बन सकता है. सनातन धर्म और भारत एक दूसरे के पूरक हैं. अयोध्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी पहचान राम से थी लेकिन वहां राम ही नहीं थे. यह वर्ग विशेष है. पांच सौ साल का इंतजार खत्म हुआ है. आज कोई जाति, कोई क्षेत्र और कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है. इन बांटने वाले तत्वों में रावण और दुर्योधन का ही डीएनए काम कर रहा है.