पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – जिन्होंने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ने की कोशिश की, उन्हें अपना खानदान खोना पड़ा. ऑपरेशन सिंदूर बहन-बेटियों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना की एक संवेदना है. जिस तरह बीती रात हमारी सेनाओं ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों सेनाओं को यूपी की 25 करोड़ जनता की ओर से हृदय से बधाई देता हूं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि देश की बेटियों और माताओं के प्रति सेना और सरकार की संवेदना है. आज भारत की बहादुर सेनाओं के पराक्रम का लोहा दुनिया मान रही है. उन्होंने कहा कि हम भी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े होना होगा. जिससे उनका मनोबल और बढ़े. देश की सुरक्षा के लिए सभी संस्थाओं का साथ जरूरी है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)