बिहार चुनाव में अब विपक्ष तुष्टिकरण में जुट गया है. राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर ईडी गठबंधन की सरकार बनी तो वो केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन कानून 2024 को सीधे कूड़ेदान में फेंक देंगे. उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान, लोकतंत्र और भाईचारे की रक्षा का है. तेजस्वी यादव से पहले आरजेडी के एमएलसी मोहम्मद कारी सोहैब ने भी कहा था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तो वक्फ बिल फाड़कर फेंक देंगे.
बता दें कि वक्फ कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 देश में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए बनाया गया कानून है. यह 1995 के वक्फ अधिनियम में संशोधन करता है. इसका मकसद वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाना, दुरुपयोग रोकना है. दोनों सदन में पास होने के बाद राष्ट्रपति ने पांच अप्रैल 2025 को इसे मंजूरी दी. विपक्ष ने इसका विरोध किया. सरकार का कहना है कि उसने मुस्लिम समुदाय के भीतर से उठ रही मांगों को देखते हुए यह कदम उठाया. तेजस्वी यादव इसी वक्फ कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 को कूड़ेदान में फेंकने का वादा कर रहे हैं.