संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – Dr. Ambedkar की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और कड़ी मेहनत से निर्मित भारतीय Constitution विश्व के सबसे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है और यह हर नागरिक को समान अधिकार और मौके प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि न्याय, समता और बंधुता भारत के Constitution की मूल भावना है.
लखनऊ में 76वें संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ औऱ शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – हमारा देश इकलौता देश है, जहां पहले दिन से रही हर वयस्क नागरिकों को मताधिकार दिया गया है. उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1946 को Constitution को स्वीकार किया गया और साल 2015 से Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से पूरे देश में इसे संविधान दिवस मनाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लोग आजादी का मूल्य भूलते जा रहे हैं. कड़ी सजा और प्रताड़ना नहीं देखने की वजह से हर कोई अपने हक की बात करता है. जबकि अधिकार तभी सुरक्षित रहते हैं जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम कर्तव्यहीन हो जाते हैं तो Democracy भी कमजोर हो जाता है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)