चोर मचाए शोर वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी. कुछ ऐसा ही हुआ हमारे पड़ोसी देश Pakistan में. जहां सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाया जा रहा है. सोशल मीडिया में चल रही झूठी खबरों में दावा किया गया है कि Pakistan ने भारतीय एक्टर Salman Khan को आतंकवादी घोषित कर दिया है. इस फर्जी खबर के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan को Pakistan (कथित तौर पर) आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रखा है. बता दें कि यह सूची उन लोगों की है जिनके आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह है.
शुरुआत में ऐसा माना गया कि Pakistan सरकार की ओर से इसलिए किया गया है क्योंकि पिछले दिनों रियाद में जॉय फोरम 2025 में Salman Khan की टिप्पणियों के बाद आया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि इस समय, अगर आप कोई हिंदी फिल्म बनाकर उसे सऊदी अरब में रिलीज़ करते हैं, तो वह सुपरहिट होगी। अगर आप कोई तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो वह सैकड़ों करोड़ का कारोबार करेगी क्योंकि दूसरे देशों से बहुत से लोग यहाँ आए हैं. Balochistan के लोग हैं, Afghanistan के लोग हैं, Pakistan के लोग हैं… हर कोई यहाँ काम कर रहा है।
बता दें कि जॉय फोरम 2025 के इस कार्यक्रम में Salman Khan, Shahrukh Khan और Aamir Khan के साथ मध्य पूर्व में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा करने के लिए आए थे. उनके इस बयान पर Pakistan में भले ही नाराजगी हो लेकिन Balochistan के नेताओं ने उनकी इस टिप्पणी पर खुशी जताते हुए कहा है कि Salman Khan के शब्दों ने “छह करोड़ बलूच लोगों के लिए खुशी ला दी है। हालांकि जांच में ये पाया गया कि ये खबर फेक (फर्जी) है.