T-20 वर्ल्ड कप में भारत और Pakistan के बीच होने वाला मुकाबला अब तक कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी), Pakistan क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बन गई है. यह बैठक लाहौर में हुई थी. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जल्द ही इस बात का ऐलान किया जाएगा और उसके बाद भारत और Pakistan के बीच अपना मैच खेला जाएगा. 15 फरवरी को यह मुकाबला कोलंबो में होना है.
इससे पहले Pakistan ने इस मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी. Pakistan ने कहा था कि वह भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल सकता. इसके बाद से आईसीसी ने सख्ती दिखाई थी. दरअसल विवाद की शुरुआत तब हुई जब बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकलने का आदेश दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने T-20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत से बदलने की अपील की. उनका कहना था कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत में खतरा है. जब आईसीसी ने डीसीबी की मैच वेन्यू बदलने की मांग खारिज की तो आईसीसी ने साफ कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत में कोई खतरा नहीं है.
इसके बाद बांग्लादेश ने कहा कि वह T-20 वर्ल्ड कप में अपने मैच भारत में नहीं खलेगा. फिर आईसीसी ने बांग्लादेश को मुकाबले से बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में मौका दिया. इसके बाद Pakistan ने बांग्लादेश के सपोर्ट में भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट कर दिया. फिलहाल यह मामला सुलझता दिख रहा है.