दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार बम धमाके के बाद से Pakistan खौफ में जी रहा है. जहां एक तरफ भारत में Social media पर Operation Sindoor 2 की मांग जोर पकड़ रही है. इससे Pakistan की रातों की नींद उड़ गई है. उसे भारत की ओर से जवाबी हमले का खौफ जीने नहीं दे रहा है. उसकी टेंशन पहले से ही Afghanistan की ओर से बढ़ी हुई थी. जहां सीमा पर वो तालिबान लड़ाकों से जूझ रहा है. इन सबके बीच Pakistan की ओर से जो बयान आया है, उससे उसका खौफ और बौखलाहट दोनों साफ नजर आ रहा है.
Pakistan के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने कहा है कि – हम दो मोर्चों पर जंग के लिए तैयार हैं. हमारा देश पश्चिमी और पूर्वी सीमा पर युद्ध के लिए तैयार है. अल्लाह ने राउंड वन में हमारी मदद की और वह राउंड दो में भी हमारी मदद करेंगे. इसी तरह उन्होंने Afghanistan के बारे में कहा कि – Kabul की सरकार Pakistan में आतंकवाद को रोक सकते हैं. लेकिन इस युद्ध को Islamabad तक लाना Afghanistan से एक संदेश है. जिसका जवाब देने की ताकत Pakistan के पास है.
इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने साजिशकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस विस्फोट के दोषियों को दी जाने वाली सजा इतनी कड़ी होगी कि पूरी दुनिया देखेगी और इससे भविष्य में कोई भी हमारे देश में ऐसे हमले करने की हिम्मत ना कर सके. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.