Pakistan अपने यहां अल्पसंख्यकों पर जुल्म और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए कुख्यात है. यहां Hindu बच्चियों का अपहरण करके पहले जबरन शादी और उनका जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम हैं. लेकिन अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री Shahbaz Sharif ने नई नौटंकी शुरू की है. उन्होंने Diwali के मौके पर Pakistan में रह रहे Hindu समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ Pakistan में एक समान व्यवहार किया जाएगा. ये एक ऐसा झूठ, ऐसा फरेब है, जिस पर शायद ही कोई यकीन करे. दूसरे भले कर लें, लेकिन पाकिस्तानी Hindu तो बिल्कुल भी नहीं करेगा. क्योंकि पाकिस्तानी हुक्मरानों ने ऐसे कई झूठ वहां के हिंदुओं के साथ किए हैं.
दिवाली पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री Shahbaz Sharif ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि – Diwali के शुभ मौके पर मैं Pakistan और दुनिया भर में रहने वाले हमारे Hindu समुदाय को दिल से मुबारकबाद देता हूं. जैसे दिवाली के दीपक घरों और दिलों को रोशन करते हैं, मेरी दुआ है कि यह त्यौहार उसी अंधेरे को दूर करे. आपसी सौहार्द बढ़ाए. हम सभी को शांति और समृद्धि की ओर ले जाए.
शहबाज शरीफ ने आगे लिखा कि Diwali का संदेश अंधेरे पर रोशनी, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत के साथ हमें समाज में असहिष्णुता और असमानता जैसी चुनौतियों से मिलकर लड़ने की प्रेरणा देता है. आइए हम सभी मिलकर ऐसे समाज बनाएं. जहां हर नागरिक पूर्ण शांति के साथ और तरक्की के लिए अपना योगदान दे सके. चाहे फिर वह किसी भी धर्म या फिर बैकग्राउंड से हो. शुभ दीपावली.
इसके अलावा Shahbaz Sharif ने एक और झूठ दोहराया कि – Pakistan का संविधान सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और आजादी की गारंटी देता है. Shahbaz Sharif का यह बयान सच्चाई से कोसों दूर है, ये बातें ऐसी लगती हैं कि मानो एक शेर अपने शिकार को मांसाहार पर उपदेश दे रहा हो.