Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

T-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने से पाकिस्तान का इनकार, ICC लेगी एक्शन

Anju Pankaj Desk, February 1, 2026February 2, 2026

T-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में शामिल नहीं होगी. पाकिस्तान सरकार ने T-20 वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट टीम को मंजूरी तो दे दी लेकिन साथ ही साथ भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेने की शर्त भी रखी. पाकिस्तान ने यह कदम बांग्लादेश का समर्थन में उठाया है. इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 24 फरवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी. इसके बाद आईसीसी के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच से का बहिष्कार किया है.

इससे पहले बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या के कारण बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं दी थी. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां आईपीएल मैचो के प्रसारण को रोक लगाई और खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना कर दिया था और साथ ही अपने वेन्यू बदलने की मांग की थी जिसे खारिज कर दिया गया.

National Sports

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes