Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

India से हमले के बीच Balochistan में फंसा Pakistan, सेना की चौकी पर BLA का हमला

Anju Pankaj Desk, May 8, 2025

पहलगाम हमले के जवाब में भारत के एक्शन में भारी तबाही झेल रहे पाकिस्तान को अपने ही एक राज्य बलूचिस्तान में भी हमले का सामना करना पड़ रहा है. यहां बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सेना की चौकी पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में एक अहम गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया गया. हालांकि इस हमले में कितने पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई है. ये आंकड़ा सामने नहीं आया है.

बता दें कि पाकिस्तान को काफी समय बलूचिस्तान में हमलों का सामना करना पड़ रहा है. बलूच लिबरेशन आर्मी का कहना है कि पाकिस्तान आर्मी बलूचिस्तानियों को दमन कर रही है और उनके इलाके के संसाधनों का दोहन कर रही है और इसका फायदा आम बलूचियों को नहीं मिलता. बलूच अपनी पहचान के संकट और पाकिस्तान में अपनी उपेक्षा से नाराज हैं. इसलिए वो पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में उनके समुदाय की पहचान को खत्म करने की कोशिश हो रही है.

पाकिस्तान सेना पर बलूचिस्तान के सैकड़ों लोगों को गायब करने का आरोप है. भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद से ही अलगाव की मांग उठ रही है. जिसे पाकिस्तान हमेशा दबाता रहा है.  दरअसल आजादी के वक्त इस इलाके में ब्रिटिश सम्राज्य का सीधा कब्जा नहीं था. जिन इलाके में आजादी की बात उठी पाकिस्तान सेना ने उसे कुचल दिया.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes