अपने ही पाले तालिबानियों से पीटकर पाकिस्तान अब बौखला गया है. इस वक्त अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर जबरदस्त तनाव है. पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इन बातों से बौखलाया पाकिस्तान बेतुके बयान देने लगा है. ताज़ा बयान Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का है. उन्होंने इसे ओपन वॉर करार देते हुए कहा है कि – तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया है. उन्होंने दुनिया भर के आतंकवाद को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया.
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि – Pakistan ने मित्र राष्ट्रों के माध्यम से संबंध सामान्य करने की पूरी कोशिश की. लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया. हमारा धैर्य खत्म हो चुका है अब खुली जंग है. बता दें यह वही Pakistan है जिसने अफगानिस्तान में तालिबान को खाद-पानी देने का काम किया. आज Pakistan अपना ही बोया कट रहा है. अपनी गलती मानने की बजाए वह भारत पर आरोप लगा रहा है.