Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

अपने वजूद के लिए जूझेगा पाकिस्तान- CM Yogi

Anju Pankaj Desk, May 9, 2025May 9, 2025

Operation Sindoor – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों की वजह से ही अपने वजूद को जूझेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी को सेना का मनोबल बढ़ाना है. हमारा देश भारत विजयी है औऱ विजयी रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है और अभी भी बेशर्मी कर रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के दुश्मनों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के संयुक्त प्रयास से आतंकवादियों के मंसूबे चकनाचूर हो गए. उन्होंने कहा कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और मंत्रियों की मौजूदगी इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान कैसे आतंकवाद को पाल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे पर स्थित प्रतिमा के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करने के दौरान कहा कि राष्ट्र नायकों की भारत में जगह है, देश विरोधियों का कोई स्थान नहीं है. (तस्वीर साभार- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes