Skip to content
Anju Pankaj
Anju Pankaj

  • National
  • Politics
  • Religious
  • Sports
  • Video Gallery
  • Stories
  • Tours and Travel
  • Advertise
  • Blog
Anju Pankaj

शिया धर्म गुरुओं को पाकिस्तानी सेना प्रमुख की धमकी, कहा- Iran से इतना प्यार तो वहीं चले जाओ

Anju Pankaj Desk, March 21, 2026

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शिया धर्म गुरुओं को धमकी देते हुए कहा है कि जो लोग ईरान से इतना प्यार करते हैं वो वहां चले जाएं. उनके इस बयान को शिया समुदाय के नेताओं ने अपमानजनक और भड़काऊ बताया है. रावलपिंडी में शिया समुदाय की एक इफ्तार पार्टी में आसिम मुनीर ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि वो किसी को भी किसी दूसरे देश के लिए अपनी वफादारी की वजह से पाकिस्तान में तनाव फैलाने की इजाजत नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश की घटनाओं के आधार पर पाकिस्तान में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी .

बता दें की आसिम मुनीर ने ये बातें शिया धर्म गुरुओं के सामने कहीं. उन्होंने कहा कि मुझे बताया जाता है कि अगर आपको ईरान से इतनी मोहब्बत है तो आप ईरान क्यों नहीं चले जाते मैं आपको बता दूं कि जिन्ना एक शिया थे. आसिम मुनीर के इस बयान के बाद शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि यह उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने जैसा है उनका मानना है कि यह बयान उनकी धार्मिक भावनाओं और पहचान को गलत तरीके से पेश करता है.

बता दें पाकिस्तान में 15 फ़ीसदी शिया समुदाय की आबादी है. अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद कराची में 1 मार्च को विरोध प्रदर्शन हुए थे, इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुई थी. पुलिस को इसे रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा था. ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान, ईरान से खार खाए सऊदी अरब से अपनी नजदीकी बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा है. क्योंकि सऊदी अरब, ईरान के खिलाफ अमेरिका औऱ इजरायल के हमलों का समर्थन कर रहा है.

National

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Anju Pankaj | WordPress Theme by SuperbThemes