पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. उनके नामांकन के बाद अब यह तय हो गया है कि वो भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष होंगे. रविवार को उनके नाम का एलान किया जा सकता है.
नामांकन के बाद पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि – मुझे मिलने वाली जिम्मेदारी बड़ी है औऱ मैं पूरे प्रदेश में पूरे तन मन धन से लगूंगा और 2027 के चुनाव के लिए काम करूंगा. बता दें कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और महाराजगंज लोकसभा सीट से 7 बार के सांसद हैं. जो कुर्मी बिरादरी के दिग्गज नेता हैं. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें कमान देकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में ओबीसी राजनीति को साधने की कोशिश की है. (तस्वीर- एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)