Bihar elections में प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विपक्ष के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इस गठबंधन को तीन बंदरों की जोड़ी करार दिया. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि आप लोगों ने गांधी जी के 3 बंदर के बारे में सुना होगा. आज INDI गठबंधन के तीन बंदर आ गए हैं. पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर यह गठबंधन तीन बंदरों की जोड़ी है.
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दरभंगा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि – आरजेडी और कांग्रेस वाले हिंदू द्रोही हैं, रामद्रोही हैं. उन्होंने कहा कि जो मां जानकी का विरोधी है, वह हमारा भी विरोधी है.
Yogi Adityanath ने कहा कि Bihar के सीतामढ़ी में मां जानकी का भी मंदिर बन रहा है. अब दोनों को जोड़ने के लिए राम जानकी मार्ग के निर्माण का काम भी युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है. सीएम योगी ने कहा कि जब Double engine की सरकार होती है तो ऐसे ही विकास की बहार होती है. मैं Ayodhya से संदेश लेकर मां जानकी की धरती पर आया हूं. Double engine की सरकार योजनाओं का लाभ हर तबके को दे रही है. (तस्वीर – एमयोगी आदित्यनाथ फेसबुक पेज से साभार)