प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 4400 करोड़ रुपए और पुडुचेरी में 2700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने Tamil Nadu में 8 नए अमृत भारत रेलवे स्टेशनों स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन भी किया. मदुरई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Tamil Nadu देश के भविष्य में अहम भूमिका निभाएगा, विकसित भारत के लिए Tamil Nadu का विकसित होना बेहद जरूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा की नई परियोजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Tamil Nadu में अपार संभावनाएं होने के बावजूद डीएम के कांग्रेस ने मिलकर काम रोक दिया है. कई परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं. डीएमके की वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 3 लाख घर अभी भी अधूरे हैं.
प्रधानमंत्री ने डीएमके पर आरोप लगाया कि डीएमके मदुरै में माफिया शैली की राजनीति लेकर आई है. उन्होंने खराब सड़क, खराब जल निकासी को जन्म दिया है. डीएमके ने कभी मदुरै को पसंद नहीं किया, क्योंकि मदुरै ने एमजीआर का साथ दिया था. उन्हें मदुरै बेहद पसंद था यही वजह थी कि डीएमके ने मदुरै को पसंद नहीं किया. (तस्वीर साभार – नरेंद्र मोदी फेसबुक पेज से साभार)